चिड़ावा नगर पालिका के पूर्व ईओ रोहित मील निलंबित, भू-उपयोग व पट्टा प्रकरण में कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने चिड़ावा नगर पालिका के तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार मील को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका चिड़ावा में भू-उपयोग परिवर्तन व पट्टा जारी करने से जुड़े प्रकरण में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित है, जिसके चलते राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निदेशालय, स्थानीय निकाय जयपुर रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा, जिसका भुगतान नगर पालिका चिड़ावा द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रोहित मील पूर्व में भी विभिन्न मामलों को लेकर विवादों में रहे हैं, ऐसे में इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!