निवाई (लालचंद माली): कृषि उपज मंडी के भगवान लक्ष्मी नारायण जी के मंदिर में किसान महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें जलयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि ईसरदा बांध के पानी को लेकर निवाई तहसील की सभी ग्राम पंचायतो के गांवो में किसान महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में जलयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें प्रदेश संयोजक सत्यनारायण चौहान व प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव सहित कई पदाधिकारी शामिल होंगे। जल यात्रा पांच दिवसीय रहेगी, जिसमें रात्रि चौपाल किया जाएगा और किसानों के उनके हक व अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। दंगल कार्यक्रम सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी, मोहनलाल चौधरी, शंकरलाल मीणा, लक्ष्मण मीणा, गणेश नारायण मीणा, बद्रीलाल चौधरी, पूरनमल बैरवा, दयाशंकर गुर्जर व राधा कृष्ण मीना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
3/related/default