मॉडल स्कूल में 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 11 के लिए रिक्त सीटों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार जिला स्तर पर गठित प्रवेश समिति की ओर से नियमानुसार प्रवेश दिए जाएंगे। रिक्त सीटों पर पात्र आवेदकों से प्रवेश के लिए 9 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। विज्ञान संकाय के अंतर्गत गणित एवं जीव विज्ञान विषय के इच्छुक विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय प्रभारी निकलेश सैन से विद्यालय समय 7:30 बजे से 11:30 के मध्य नि:शुल्क प्राप्त कर विनोदकुमार शर्मा एवं योगेशकुमार शर्मा को आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कराये जा सकते हैं। कक्षा 11 में प्रवेश के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान में कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण छात्रों को न्यूनतम 55 प्रतिशत व संबंधित विषय में 60 प्रतिशत तथा अन्य बोर्ड से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत व संबंधित विषय में 65 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता है। उन्होंने बताया कि 12 मई को चयनित आवेदकों की सूची जारी की जाएगी तथा 15 मई तक चयनित आवेदकों से समस्त वांछित दस्तावेज प्राप्त कर प्रवेश दिया जाएगा। 21 जून से कक्षा 11 में नियमित अध्ययन प्रारंभ हो जाएगा। समस्त विद्यार्थियों को विद्यालय में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तके उपलब्ध कराई जाएगी। प्रवेश नीति के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के प्रवेश के पश्चात रिक्त सीटों पर शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!