निवाई (लालचंद माली): उपखंड के गांव सेदरिया खुर्द में भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराया हुआ है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण शिवपाल गुर्जर, शंकरलाल गुर्जर, लोकेश गुर्जर, दीपेंद्र गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर व धारासिंह गुर्जर ने बताया कि गांव में करीब एक हफ्ते से नल सूखे पड़े हैं, हैंडपंप दम तोड़ चुके हैं और जिम्मेदारों की संवेदनाएं शायद छुट्टी पर चली गई हैं। जिससे गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग की कार्यशैली से जनता प्यास से बेहाल है और अफसरशाही कागजों में पानी बहा रहा है। शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि गांवों में इन दिनों जल ही जीवन है का नारा नहीं, बल्कि जल ही संघर्ष है। उन्होंने गांव में शीघ्र पेयजल की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
3/related/default