निवाई (लालचंद माली): सहायक वन संरक्षक टोंक अनुराग महर्षि के निर्देशन में वन विभाग के गश्ती दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेजा पत्थर से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। गश्ती दल ने सिरस नाका के अधीन आने वाले वन क्षेत्र बस्सी पहाड़ से अवैध चेजा पत्थर से भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर उसे संजय वन परिसर में खड़ा किया है। कार्रवाई के दौरान कार्यवाहक क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश कुमार दाोतानीया, सहायक वनपाल मोहन लाल मीणा, वन रक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, रामजी लाल गुर्जर, संदीप कुमार मौर्य, रीकू चौधरी, विनोद गुर्जर, धौली मीणा व राजेश कुमार नायक सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध चेजा पत्थर से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
By -
April 27, 2026
0
Tags: