संस्कृति की रंगत में झूमे कदम: अंतर- सदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (सुभाष मिश्रा): डालमिया विद्या मंदिर, चिड़ावा में शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को अंतर-सदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का विषय “धार्मिक एवं लोक नृत्य” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सभी प्रतिभागीयों ने अपनी कला, आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शक्ति सिंह एवं प्रधानाध्यापिका नमिता चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, सांस्कृतिक समझ एवं मंच कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 7 ब की अविका (ब्रह्मपुत्र) एवं कक्षा 10 स के दीपक (गंगा) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने-अपने सदन का नाम रोशन किया। वहीं ऋषिका 7 अ (कावेरी ), आरवी 6 स (कावेरी ) और निधि 12 ब (नर्मदा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अरुषि 6 ब (गंगा), हिमाक्षी 8 अ (गंगा) और उन्नति 10 स (कावेरी) ने तृतीय स्थान हासिल किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा, जिसने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!