दिलखुश’ प​रिवार की बेटियों ने किया नाम रोशन: खुशी का माहौल

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अग्रवाल समाज की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए समाज का नाम रोशन किया है। कस्बे के ‘दिलखुश’ परिवार के मुखिया स्व.रामावतार गोयल—विद्या गोयल की दोहिती डॉ.निर्विका सिंघानिया और डॉ.शैली गोयल ने हाल ही में एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर डॉक्टर बनने का गौरव हासिल किया है। डॉ.निर्विका सिंघानिया, चतुर्भुज व अनिशा सिंघानिया की सुपुत्री तथा स्व.रामावतार गोयल व विद्या गोयल की दोहिती हैं। चूड़ी अजीतगढ़ निवासी है, जो वर्तमान में भरूच (गुजरात) प्रवासी हैं। वहीं डॉ.शैली गोयल, अशोक व बिंदू गोयल की सुपुत्री तथा स्व.रामावतार गोयल व विद्या गोयल की सुपौत्री हैं। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि पर अग्रवाल समाज चिड़ावा में हर्ष का माहौल है। समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रही हैं। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व समाज के प्रतिनिधियों ने भी दोनों नव-डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!