एचडीएफसी बैंक मामले में नहीं निकला समाधान, डेढ़ घंटे की वार्ता बेनतीजा

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के पिलानी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़े लोन प्रकरण में विनोद कुमार पूनियां की आत्महत्या के बाद उत्पन्न विवाद का समाधान दूसरे दिन भी नहीं निकल सका। प्रशासन की मौजूदगी में बैंक प्रबंधन, परिजनों और आंदोलनकारियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। आंदोलनकारियों ने पहले चिड़ावा बंद का ऐलान किया था, जिसे फिलहाल टाल दिया गया है और अब रविवार सुबह 8 बजे आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वार्ता के दौरान बैंक प्रबंधन ने मुंबई स्थित उच्च अधिकारियों से भी संपर्क कर प्रस्ताव रखा, जिसमें आधा लोन माफ करने और शेष राशि को बिना ब्याज के डेढ़ वर्ष में जमा कराने की बात कही गई, लेकिन परिजन व आंदोलनकारी इस पर सहमत नहीं हुए। उनकी मांग है कि एक करोड़ रुपये का मुआवजा, एक सरकारी नौकरी और पूरा लोन माफ किया जाए, साथ ही दोषी बैंक कर्मचारियों की गिरफ्तारी की भी मांग उठाई गई है। राजेंद्र फौजी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!