पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी लुहारु बाई पास रोड़ पर मौत तैर रही है या यह कहें कि यह मौत का कुंआ बन चुकी है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस महीने की चौथी दुर्घटना ने आज एक और घर के चिराग को बुझा दिया है। इसको लेकर प्रशासन को गंभीरता से सोचना होगा कि आखिर किस तरह से इस मौत के कुंए से आमजन को निजात मिल सकती है। प्रशासन को इस चौराहे को लेकर दुर्घटनाग्रस्त जोन से निकालने के लिए तात्कालिक उपाय करने की ज़रूरत है।
3/related/default