मिनी ट्रैक्टर ने बाइक के मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): शहर के खणदेवत रोड पर मंगलवार की रात एक मिनी ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए एक बाइक के टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:15 बजे खणदेवत रोड पर तेज गति से आ रहे मिनी ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार के टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को घायलावस्था में उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने बताया कि मृतक राधेश्याम 27 वर्ष पुत्र रामचंद्र गाडिय़ा लुहार के शव का पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिनी ट्रैक्टर गांव सीदडा की तरफ से तेज गति से आ रहा था। मृतक राधेश्याम कन्या महाविद्यालय के समीप स्थित अपनी झोंपड़ी से बाइक पर सवार होकर धूम्रपान लेने के लिए निकला था। करीब 100 मीटर की दूरी पर ही वह सडक़ हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मिनी ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!