झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर ने जिले में विधानसभा वार चल रहे 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान के संबंध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ओर अधिक से अधिक लोगों की जनभागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के एचपीवी वैक्सीन के लिए भी लोगों को जागरूक करने की बात कही। बैठक में जिला कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, जनगणना की तैयारी, संपर्क पोर्टल जैसे महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक
By -
April 29, 2026
0
Tags: