निवाई (लालचंद माली): टोंक भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा टोंक विधायक व कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के खिलाफ की गई टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। राधामोहन अग्रवाल द्वारा पायलट के लिए अपमानजनक शब्द कहे जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहिंसा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूँका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रर्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक मंच से एक सम्मानित जन नेता और टोंक के विधायक के खिलाफ ऐसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल चौधरी व शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए अब व्यक्तिगत छींटाकशी पर उतर आए हैं। पूर्व प्रधान चंद्रकला गुर्जर ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी बयानबाजी भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाती है। इस अवसर पर दुर्गालाल सैनी, प्रदीप पारीक, पवन सांवलिया, राजेंद्र चौधरी, संजय कांवट, पूर्व पार्षद प्रवीण माणू, हंसराज गुर्जर, राजेश भट्ट, मांगीलाल गुर्जर, पप्पूलाल मीणा, सूरज गुर्जर, जीवतराम यादव, अल्ला रखा, आरीफ कुरेशी, पारस सैनी, बनवारी लाल मीणा, रामप्रसाद परिडवाल, सुदामा भांवता व उम्मेद सिंह कसाणा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन
By -
April 29, 2026
0
Tags: