आदर्श विद्या मंदिर मालवाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर मालवाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान अधिकार मित्र चन्दुलाल भील ने आपदा पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नालसा द्वारा LSI के माध्यम से जागरूकता शिविरों के जरिए सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने राजस्थान में मृत्युभोज पर रोक से संबंधित 1960 के अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी। शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी गई तथा निशुल्क विधिक सहायता और राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।इस अवसर पर अध्यापक विकास कुमार पहाड़ियां, निधि खंडेलवाल, लखमाराम, अश्विना दवे, चेतना जांगिड़, रविना वैष्णव, भरत कुमार, कुसुम गोस्वामी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधिक जागरूकता को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता जताई गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!