कुमावत कॉलोनी विकास समिति की ओर से किया गया शरबत वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां संतोषी माता की कृपा से ब्लॉक कुमावत कॉलोनी विकास समिति संरक्षिका व समाज सेविका श्रीमती फूल कँवर चौधरी के सौजन्य से आमजन और राहगीरों के लिए शरबत की व्यवस्था की गई, जो कुमावत कॉलोनी, झोटवाड़ा की मुख्य सड़क पर इस भीषण गर्मी के दौर में शरबत से सभी का सूखा गला तृप्त कर दिया। इस नेक सेवा कार्यक्रम में भामाशाह सुशील कँवर चौधरी मुख्य अतिथि रही। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती फूल कंवर चौधरी ने बताया कि इस सेवा कार्य में जन अधिकार सेना हिंदुत्ववादी सामाजिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर्यावरणविद् डॉ.नरेन्द्र भूषण सिंह, प्रदेश कार्यालय सचिव डॉ.भंवरलाल कुमावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी शौर्य प्रताप सिंह चौधरी, अंजुला सिंह, तनुज कुमावत, गणेश खोरानिया, दिलप्रीत सिंह चौधरी, गौरव कुमावत, दीपा, आयशा, पुष्पा चौधरी, ममता चौधरी, मयूख, पारुष, मनीषा, वीरेंद्र सिंह शेखावत, सूबेदार सुंदर सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने राहगीरों को और आमजन को शरबत वितरित कर इस गर्मी में लोगों के सूखे गले को तृप्त कर गर्मी से राहत देने का कार्य किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!