निवाई (लालचंद माली): पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई के परिसर में विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया। सत्र में मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित अमेरिकी प्रिंसिपल साइंटिस्ट सीताराम मीणा ने विद्यार्थियों को विज्ञान में आगे बढऩे तथा विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी और वैज्ञानिक शिक्षा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे सत्रों से छात्रों को न केवल केरियर संबंधी दिशा मिलती है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने कहा कि सभी विद्यार्थी वैज्ञानिक मीणा से प्रेरणा लेकर अपने केरियर में ऊंची उड़ान तय करें। उन्होंने बताया कि मीणा ने गांव के सरकारी विद्यालय से निकलकर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एवं अमेरिका तक के सफर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे स्कॉलरशिप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध फेलोशिप और स्कॉलरशिप के बारे में अभी से जानकारी जुटाना शुरू करें। प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञान के क्षेत्र में केरियर व विदेश में पढाई के अवसरों पर हुआ व्याख्यान
By -
April 28, 2026
0
Tags: