बिना दहेज की शादी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): आज कल जहां एक ओर दहेज के नाम पर कई शादियां टूट रही है, वही दूसरी ओर बिना दहेज लेकर शादी करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हेमराज पुत्र पूर्व सरपंच कैलाश गोरा ने प्रियंका पुत्री कानाराम चोपड़ा से बिना दहेज शादी कर समाज में अनूठी मिशाल पेश की है। शादी झिराना स्थित केदारनाथ मंदिर में आयोजित हुई, जिसमें वर पक्ष की ओर से अगवानी में अपील की गई कि दहेज नहीं लिया जाएगा। केवल सगुन के तौर पर पांच बर्तन ओर 101 रुपए लिए गए। वर पक्ष की इस पहल का सभी ने स्वागत किया। शादी में उपस्थित सभी मेहमानों ने इस फैसले पर वर पक्ष की सराहना की। विधायक रामसहाय वर्मा ने भी शादी में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया और इस पहल के लिए परिवार की सराहना की। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि पूर्व सरपंच कैलाश गोरा की यह पहल समाज के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!