सुप्रीम फाउंडेशन के सौजन्य से विधालय में पाठ्य सामग्री का वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय बख्तावरपुरा में सुप्रीम फाउंडेशन के सौजन्य से छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इसको लेकर संस्था के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार शर्मा ने इस नेक काम के लिए सुप्रीम फाउंडेशन का साधुवाद किया। इस अवसर पर विधालय के अध्यापक विजय सिंह शेखावत ने सुप्रीम फाउंडेशन के ट्रस्टी महावीर प्रसाद तापड़िया, मुख्य समन्वयक श्याम बाबू शर्मा तथा समन्वयक बलबीर शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निर्मला, आनंद, वंदना, संजना, पिंकी शर्मा, कृष्णा कुमारी आदि अध्यापकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के आचार्य आनन्द कुमार शर्मा ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!