शांति का नहीं क्रांति का मार्ग अपनाएगा माली समाज: सीपी सैनी

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी का जयपुर से मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर जाते समय निवाई सब्जी मंडी में माली समाज के तहसील अध्यक्ष रामावतार सैनी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा राजस्थानी परंपरा अनुसार तिलक लगाकर माला व साफा पहनाकर जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मीडिया से बात करते हुए सीपी सैनी ने कहा कि माली समाज एक शांतिप्रिय कौम है लेकिन 11 सूत्रीय मांगों के मामले में पिछली सरकार एवं वर्तमान सरकार ने समाज के साथ विश्वासघात किया है, समाज अब शांति के बजाय क्रांति के मार्ग को अपनाएगा। अबकी बार समाज द्वारा क्रांतिकारी आंदोलन किया जाएगा, जो भी विधायक विधानसभा में माली समाज की मांग को नहीं रखेगा, आने वाले समय में माली समाज उस विधायक का साथ नहीं देगा। उन्होंने बताया कि समाज द्वारा एक समिति बनाई गई है, जैसे ही समिति का निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज को ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर सीएम भजन लाल शर्मा से बड़ी घोषणा की उम्मीद थी लेकिन वहां पर भी केवल खानापूर्ति की गई। ज्योतिबा फुले बोर्ड की क्रियान्विति नहीं करके भी सरकार द्वारा समाज के साथ छलावा किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मूलचंद सैनी, रमेश सैनी, कन्हैया लाल सैनी, लालचंद सैनी, रामकरण सैनी, नाथूलाल, कमलेश, शंकर, कालू माली, राजू, आनंदी लाल, हीरालाल, रामदेव, राजेश सहित अनेक समाज के लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!