झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संविधान निर्माता डॉ.अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक समरसता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।