निवाई (लालचंद माली): सर्व समाज के तत्वावधान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 150 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अद्वैत आश्रम हरभावता आश्रम के संत महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद महाराज एवं मनीष दास महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, रामभजन गुर्जर, डीवाईएसपी रवि शर्मा, निवाई थानाधिकारी घासीराम मीणा, सदर थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, डॉ.मुकेश कसाना, डॉ.आकांक्षा तंवर, समाज सेविका प्रमिला खंडेलवाल एवं योगी रामरस चौधरी रहे। अतिथियों ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। संत बालकानंद महाराज ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत, अनुशासन व निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढऩे का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रेमप्रभु गंगाडा एवं अध्यापक मोरपाल गुर्जर ने किया। आयोजनकर्ता अशोक लांगडी एवं उनकी टीम ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचान देना एवं उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि समारोह में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों को मोमेंटो, दुपट्टा, प्रमाण पत्र एवं चांदी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवचयनित उपखंड अधिकारी शंकर लाल गुर्जर, गणेश सेनी, मुकेश प्रजापत, विजय जायसवाल व राकेश खारोल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
3/related/default