जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): एसकेआईटी, जयपुर में सत्र 2026 के समापन अवसर पर फेयरवेल “गुड बाय गाला 2026” का भव्य आयोजन किया गया, जिसका कुशल मन्वयन मुख्य प्रॉक्टर प्रोफ़ेसर प्रमोद जैन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुनीत कुमार जैन (उप निदेशक, डीओआईटी, जयपुर) तथा अमन बकोलिया (आरएएस अधिकारी) एवं संस्थान के पूर्व छात्र उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को अपने प्रेरणादायक विचारों से प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनमोहक नृत्य एवं मधुर संगीत ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया, जिसमें मिस्टर फेयरवेल का सम्मान हर्षल अरोड़ा, मिस फेयरवेल भूमि अरोड़ा, मिस्टर पॉपुलर कुनाल विश्नोई तथा मिस पॉपुलर तनीषा कटारिया को प्रदान किया गया। इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन में छात्र समन्वयक अनिकेत, नैना सिंह एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंततः विद्यार्थियों ने अपने जीवन की अमूल्य स्मृतियों को संजोते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ व्यक्त कीं।
3/related/default