साप्ताहिक समीक्षा बैठक: कलेक्टर ने पेयजल, स्वास्थ्य व एलपीजी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप योजनाएं, पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा व शिक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारू एवं नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए, साथ ही लंबित टेंडर प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने रसद विभाग को एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित हो सके। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एम के टिबडा़, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता सतीश चंद्र गुप्ता, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ.जितेंद्र भांबू, महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौड़, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ.पवन पूनिया, जिला रसद अधिकारी डॉ.निकिता राठौड़, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझडिया, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौपदार, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, झुंझुनू सहकारी बैंक के प्रबंधक संदीप शर्मा, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक संतोष साहू, सहायक कोषाधिकारी प्रियंका लांबा, अग्रणी बैंक प्रबंधक गोपाल प्रसाद, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ.जितेंद्र स्वामी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!