डेडाराम की ढाणी में नवनिर्मित नलकूप का हुआ उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम डेडाराम की ढाणी में नवनिर्मित नलकूप का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजेंद्र सिंह ओला उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों को पेयजल सुविधा सुदृढ़ करने की दिशा में इस कार्य को महत्वपूर्ण बताया गया और क्षेत्रवासियों ने इसका स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, शेर सिंह नेहरा, पिलानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद काजला, चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय सैनी, ओजटू सरपंच विनोद डांगी, खुडाना सरपंच महावीर जोया, सुमेर महला, सुनील जानू, अनिल जांगिड़, नारी सरपंच रंगलाल लमोरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है और भविष्य में भी विकास कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!