बीकानेर: आपसी रंजिश के चलते सम्भावित गंगाशहर थाना पुलिस ने सुजानदेसर क्षेत्र से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि देर रात सुजानदेसर इलाके में दो कैम्पर गाड़ियों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा बदमाश हमले की नियत से आए, जिससे इलाके में दहशत फेल गई, इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस को सूचना दी गई कि दो गुटों के लोग रामनिवास उर्फ रामा, मयूर खान, ऋषि गहलोत और श्रवण उर्फ कांचली आपसी रंजिश के चलते काली माता मंदिर क्षेत्र में घूम रहे हैं और कभी भी झगड़ा कर सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम सुजानदेसर काली माता मंदिर रोड पहुंची, जहां एक कैंपर गाड़ी में सवार चार संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने श्रवण उर्फ कांचली से पुरानी रंजिश होने और उसे गंभीर नुकसान पहुंचाने बात कही। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों रामनिवास उर्फ रामा, मयूर खान, दीपक कच्छ और मनीष गहलोत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक कैंपर गाड़ी भी जब्त की है, जिसके कागजात मौके पर नहीं मिले। तलाशी के दौरान चारों के पास से एक-एक स्मार्टफोन बरामद हुआ, जिन्हें जब्त कर लिया गया। साथ ही, मौके पर मौजूद कैंपर गाड़ी के दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष की तलाश शुरू की। काली माता मंदिर के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम जयनारायण बताया और खुद को श्रवण उर्फ कांचली का साथी कहा। उसने बताया कि वह विरोधी गुट निगरानी के लिए वहां खड़ा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने सभी आरोपियों को हवालात में बंद कर दिया है और उनके खिलाफ इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, श्रवण उर्फ कांचली और उसके साथियों की तलाश जारी है।
3/related/default