गुन्सी से लुहारा सडक मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): गांव गुन्सी से लुहारा जाने वाला सडक मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण महेन्द्र सिंह, दयाराम, नाथूलाल व गिर्राज सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गुन्सी से लुहारा जाने वाले सडक मार्ग में गहरे-गहरे गढढे हो गए है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इन दिनों किसान वाहनों से उक्त रास्ते से फसलों को निवाई व चाकसू मण्डी में बेचने जा रहे है। वाहन चालकों को जिंसों से भरें अपने ओवरलोड़ वाहनों को उक्त गहरे गढढों में से ले जाना पड़ रहा है। गढढों की वजह से वाहनों के पहिए के एक्सल टूट जाते और वाहन पलट जाते है, जिससे कई दुर्घटना भी हो रही है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग की मरम्मत करवाने के लिए कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन विभाग द्वारा लगातार शिकायतों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि क्षतिग्रस्त सडक मार्ग को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण उक्त समस्या को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाएंगे। इस संबंध में सरपंच बिन्दू कंवर का कहना है कि उक्त सडक को ठीक करने के लिए सार्वजनिक विभाग को अवगत करवा दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!