पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर के गंगाशहर थाना इलाके में पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। जानकारी के अनुसार उदयरामसर फांटे से आधा किलोमीटर दूर बने गोचर भूमि में एक युवक के पेड़ पर लटके होने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को खादिम खिदमतगार व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से नीचे उतराकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि शव चार से पांच दिन पुराना है। मृतक की पहचान नोखा हाल रामदेव नगर निवासी क्यूम खान के रूप में हुई है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्यूम ने आत्महत्या की है या इसका शव किसी ने मारकर पेड़ पर लटका दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

*कई बार किया आत्महत्या का प्रयास*
थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि कयूम खान की पहली बीवी उसे छोड़ कर चली गई। इसके बाद उसने दूसरी शादी की। दूसरी बीवी भी 5-6 माह में ही उसे छोड़कर चली गई। वह उसे प्रेम करता था। दूसरी बीवी जाने के बाद कयूम ने नशे की गोलियां खाकर मरने की कोशिश की। उसके बाद एक बार फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। इस तरह कई बार आत्महत्या का प्रयास किया, आखिर उसने ओरण में जाकर फांसी लगा ली।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!