28 वर्षीय युवा झूला फांसी के फंदे पर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले में आत्महत्या के मामलों में कमी नहीं आ रही है बल्कि मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे है कि प्रतिदिन युवा अपनी ईहलीला समाप्त कर रहा है। ताजा मामला मुक्ता प्रसाद थाना इलाके का है। जहां एक 28 वर्षीय युवक ने लोहे के टीन शैड में लगे पाइप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मृतक रामपुरा गली नं 18 का सुरेश शर्मा था। जिसने देर रात यह खौफनाक कदम उठाया। परिजनों के अनुसार सुरेश रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिये गया। सुबह जब परिवार जनों ने दूध लाने के लिये आवाज लगाई तो कोई जबाब नहीं मिला। इस पर उपर कमरे में जाकर देखा तो सुरेश फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया है। हालांकि अभी तक पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट मिला है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!