निवाई (लालचंद माली): निवाई लघु उद्योग मजदूर संघ (सीटू) द्वारा क्षेत्र के औद्योगिक श्रमिकों की समस्याओं व अधिकारों को लेकर एक 9 सूत्री मांग पत्र सहायक श्रमायुक्त एवं समझौता अधिकारी टोंक को प्रेषित किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 5 दिनो के भीतर मिल एसोसिएशन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो श्रमिक व यूनियन उग्र कार्यवाही के लिए मजबूर होंगे। संघ के अध्यक्ष रामदयाल चौधरी ने बताया कि वर्तमान में श्रमिकों को मिल रहे वेतन में उनके ग्रेड-पे के अनुसार 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। श्रमिकों को अनिवार्य रूप से ईएसआई व भविष्य निधि की सुविधाओं से जोडऩे, हर महीने पे-स्लिप देने और सभी का पहचान पत्र बनवाने, बोनस, अवकाश अन्य सुविधाए प्रदान की जाए, महंगाई भत्ते को आधार मानकर भुगतान करने सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर सहायक श्रमायुक्त एवं समझौता अधिकारी टोंक को पत्र प्रेषित किया है।
लघु उद्योग मजदूर संघ सीटू ने सौंपा 9 सूत्री मांग पत्र, 5 दिन का दिया अल्टीमेटम
By -
April 15, 2026
0
Tags: