16 छात्र-छात्राओं को वितरित की नि:शुल्क शिक्षण सामग्री

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): समाज सेवक दोस्त फाउंडेशन द्वारा सजिया के दो सरकारी विद्यालय के जरूरतमंद 16 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सजिया के प्रधानाध्यापक हंसराज विजय ने बताया कि समाज सेवक दोस्त फाउंडेशन के सदस्य चंद्रप्रकाश मीणा ने गांव के सरकारी विद्यालय में 14 एवं झीला की ढाणी की स्कूल के दो विद्यार्थियों को बेग, कॉपी, पेन एवं पेंसिल सहित अन्य शिक्षण सामग्री दी है। इस अवसर पर सुप्यार मीणा, नेहा गुप्ता, कल्पना बैरवा, कुसुमलता बैरवा, सत्यनारायण खंगार, दीप्ति बंसल, सुरेश कुमार बैरवा, पप्पूलाल मीणा, बिरधीचंद मीणा एवं छोटूलाल मीणा सहित कई ग्रामीण एवं शाला सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!