संत शिरोमणि सेन महाराज मानवता के लिए प्रेरणा पुंज थे: चौधरी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): टोंक में सेन उत्थान समिति के तत्वावधान में चतुर्भुज तालाब के पास स्थित समाज की बगीची में संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जिला महामंत्री प्रभुलाल बाड़ोलिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी देवी जैन, सेन समाज उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सेन, समारोह के अध्यक्ष खेमराज खलीलपुरा रहे। कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि आज हम एक ऐसे महान संत, समाज सुधारक व आध्यात्मिक विभूति का जन्मोत्सव मना रहे हैं, जिनका जीवन सादगी, भक्ति व सेवा का अनुपम उदाहरण है। संत शिरोमणि सेन महाराज केवल एक जाति वर्ग के पथ-प्रदर्शक नहीं थे, बल्कि वे संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा पुंज थे। इस दौरान उन्होंने सेन समाज के बगीचे में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाने की घोषणा भी की। इस दौरान मंत्री कन्हैया लाल चौधरी सहित सभी अतिथियों का सेन समाज द्वारा 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जिसमें तहसील अध्यक्ष सूरज पराणा, प्रवक्ता देवेंद्र सेन, पप्पू खेड़ा, गौरी शंकर, नरेंद्र सकवाया, हरिओम, राधेश्याम वर्मा, अजय, श्याम लाल दाखिया, सीताराम बोरडी, महावीर, शंकर नुक्कड़, सीताराम नया टीला, रामदेव पीपलू, सीताराम सुरेली, रामेश्वर चंदलाई, श्याम लांबा, विष्णु पुरानी टोंक, पवन बमोर, रामप्रसाद ढूंढिया, प्रहलाद, कैलाश खजुरिया, रामपाल शिवाड़, शंकर गहलोत, कालू दाखिया, शंकर बांगर व अशोक सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!