निवाई (लालचंद माली): वन विहार कार्यक्रम के दौरान विद्या भारती संस्थान के आचार्यों व अन्य श्रद्धालुओं ने हरभावता आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर संत बालकानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। संत बालकानंद महाराज ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध भगवान व भक्त की तरह होता है। दोनों ही एक दूसरे को समझते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती का योगदान अतुलनीय है। आचार्य टीकमचंद कुमावत ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। पंडित मोहन लाल शास्त्री ने मंत्रोचार के साथ गुरु पूजन किया। प्रधानाचार्य गोविंद नारायण शर्मा ने 10वीं व 12वीं बोर्ड में विद्या मंदिर के श्रेष्ठ प्रदर्शन की महाराज को जानकारी दी। इसके बाद सत्संग का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन सेवानन्द महाराज व हीरानंद महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ.आकांक्षा, प्रधानाचार्य गोविंद नारायण शर्मा, पंडित मोहन लाल शर्मा खणदेवत, मुकेश कुमार शर्मा, शिवराज पाराशर, राजेश जैन व नरपत सिंह सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
3/related/default