जयपुर: सनातनी ऋषि फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय सनातन धर्म का सैद्धांतिक स्वरूप आधुनिकता से सत्य की ओर कार्यक्रम में विज्ञान पार्क, शास्त्री नगर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के फाउंडर डॉ.मनोज के गुप्ता द्वारा भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और दुपट्टा पहनकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संपूर्ण राजस्थान के अलावा भारत वर्ष से काफी सारे ज्योतिषाचार्य ने सिरकत की और सनातन धर्म में किस प्रकार से युवा पीढ़ी को जागरूक किया जाए और सनातन धर्म के गूढ रहस्य के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रेकी ग्रैंड मास्टर रामजीलाल विजय, पंकज कुमावत, किशोर महेश्वरी, बीना जी सहित जितेंद्र मंडावरा को भी सम्मानित किया गया।
3/related/default