जामडोली, बहड व नोहटा में गिरे ओले, किसानों की फसले हुई चौपट

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे किसानों की फसले चौपट हो गई। किसान महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई व बहड सरपंच ब्रजमोहन बलाई ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बारिश होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। शनिवार को गांव जामडोली, बहड व नोहटा में बारिश के साथ अंगूर की साईज के ओले गिरे। ओले गिरने की वजह से फसलों में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि किसानों को अभी तक 2025 का भी मुआवजा नहीं मिला है और अब भी मौसम की मार सहनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि किसानों के नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए किसान महापंचायत द्वार अति शीघ्र प्रशासन से चर्चा की जाएगी। ओले गिरने से लक्ष्मण मीणा, केदार धाबाई, गिर्राज डेंगदा, तुलसीराम सैनी, बाबूलाल मीणा, मोहन लाल चौधरी व जगदीश रैगर सहित कई किसानों को गेहूं, जौ, सौंप व सब्जी की फसलों में भारी नुकसान हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!