विष्णु प्रजापत ने जीता ब्रोंज मेडल, स्किल इंडिया 2025–26 राष्ट्रीय प्रतियोगिता का ग्रेटर नोएडा में हुआ था आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): ग्रेटर नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय स्किल इंडिया 2025–26 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निवाई उपखंड के गांव जगतपुरा के छात्र विष्णु प्रजापत ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल जीता है। छात्र के कोच कुलदीप सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्किल प्रतियोगिता में देश के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। छात्र विष्णु प्रजापत ने इस दौरान अपनी दक्षता एवं परियोजनाओं का सफल प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान अर्जित कर कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इनमें से चयनित प्रतिभागी चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!