निवाई (लालचंद माली): अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद कोठोत्या व राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम शर्मा सरसिनिया के सानिध्य में अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण छात्रावास में बैठक आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए धन की कोई कमी नही है। उन्होंने कहा कि सम्मेलनों से समय व धन की बचत होगी है। महासभा अध्यक्ष बद्रीनारायण सूरिया व छात्रावास समिति अध्यक्ष सियाराम भौंगा ने बताया कि 1 मई को आयोजित सम्मेलन को लेकर बैण्ड-बाजा, घोडी, पंडित, टेन्ट व हलवाई सहित कई व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को लेकर करीब 8 लाख रूपए की सहयोग राशि प्राप्त हुई है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधी चंद शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंभूलाल कुईवाले, प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण काजला, सह कोषाध्यक्ष गोपाल लाल शर्मा, बंशी बौहरा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचन्द मावा, युवा कार्यकारी अध्यक्ष सुनिल शर्मा, जयपुर अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा, महासभा जिलाध्यक्ष बद्रीनारायण सूरिया, तहसील अध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा, तहसील अध्यक्ष गोपीलाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, सियाराम भौंगा व जिला महामंत्री मांगीलाल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
3/related/default