अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक तहसील अध्यक्ष कन्हैया लाल जांगिड़ सिरस एवं कार्यकारी अध्यक्ष कैलाशचंद जांगिड़ चैनपुरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रवक्ता प्रेमप्रकाश खंडवा ने बताया कि बैठक में पूर्व तहसील अध्यक्ष नारायण लाल जांगिड़ ने अपने 3 सालों का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपा। तहसील महामंत्री बाबूलाल व शशिकांत जांगिड़ ने दान पेटी खोली, जिसमें प्राप्त नगद राशि को बैंक में जमा करवाया। इस दौरान कई महत्तवपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में संरक्षक लल्लू लाल, प्रहलाद सेदरिया, राधेश्याम, कोषाध्यक्ष कैलाश, सुरेश, रमेश, सुरेश, बद्रीनारायण, सत्यनारायण, हनुमान, जगदीश, विकास समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद व सचिव मनीष बहकवा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!