दिशा कमेटी के राज्य स्तरीय सदस्य डॉ.पवन चौधरी का राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर पिलानी में चिड़ावा रोड़ पर डाडा फिलिंग स्टेशन पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में दिशा समिति के राज्य स्तरीय कमेटी के सदस्य डॉ.पवन चौधरी का राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने सॉल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला सलाहकार राजेन्द्र बांगड़वा, प्रभारी अत्तर सिंह काजला, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरपाल पूनियां व युवा तेजा सेना ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने सॉल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। डाडा फिलिंग स्टेशन के चैयरमेन कैलाश डाडा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। डॉ.पवन चौधरी ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों से क्यामसर में निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया और निर्माण सामग्री देने का आश्वासन दिया, जिस पर सभी पदाधिकारियों ने डॉ.पवन चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!