उदयपुरवाटी में 80 दिनों से अधिवक्ताओं का आंदोलन

AYUSH ANTIMA
By -
0


उदयपुरवाटी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उदयपुरवाटी उपखंड कोर्ट परिसर में पिछले 80 दिनों से अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग है कि नीमकाथाना जिले को निरस्त करने के बाद गुढ़ागौड़जी क्षेत्र को पुनः उदयपुरवाटी में जोड़ा जाए, लेकिन लंबे समय के बावजूद इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि कई जनप्रतिनिधियों ने आकर समर्थन दिया और समाधान का आश्वासन भी दिया, जिसमें उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा का नाम भी शामिल है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक केवल आश्वासन ही दिए जाते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!