चिड़ावा में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, ऑटो टीपर चालकों का

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा नगर पालिका क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे वार्ड नंबर 1 से 40 तक कचरा नहीं उठने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका के करीब 15 ऑटो टीपर खराब पड़े हैं, जिसके चलते सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को लेकर ऑटो टीपर चालकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। चालकों का कहना है कि वे रोज काम पर आ रहे हैं, लेकिन उनकी हाजिरी तक दर्ज नहीं की जा रही है। उन्होंने इस अव्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नगर पालिका ईओ से जल्द समाधान की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में कपिल कटेवा, काशी, विशाल कुमार, सत्यवीर धानक, कपिल ओजटू, सुनील ओजटू, नवीन कुमार, पिरामल सैनी, सद्दाम खान, आबिद खान, शीशराम, पार्वती हेल्पर व सोनू आलडिया सहित अन्य शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!