डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): यहां की नगर पालिका को कचरा संग्रहण वास्ते चार नए टीपर उपलब्ध कराए गए हैं। बुधवार को नगर पालिका स्टाफ एवं कस्बे के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में भाजपा नेता शंकर लाल शर्मा एवं डूंडलोद के पूर्व सरपंच राधेश्याम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर टीपर रवाना किए। डूंडलोद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नए टीपर के बेहतर उपयोग के लिए उनमें जीपीएस लगाया जाएगा तथा नगर पालिका कार्यालय से ही उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नए टीपर आने से कस्बे की कचरा संग्रहण समस्या का स्थाई समाधान हो पाएगा। इस अवसर पर मुकेश पारीक, सुभाष चंद्र भूत, महेश कुमार भूत, हुसैन खान, बसंत कनोडिया, महेश सिंह बडगूजर, सुरेश नूवा वाला, दौलत गढ़वाल, गंगाधर, मदन लाल स्वामी एवं सीताराम सैनी सहित कस्बे के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
3/related/default