कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विधायक सचिन पायलट ने किशोरपुरा पहुंचकर स्व.गुलाब देवी को दी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विधायक सचिन पायलट ने गांव किशोरपुरा में पूर्व प्रधान चन्द्रकला एवं मांगीलाल गुर्जर के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा प्रधान की माता स्व.गुलाब देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक सचिन पायलट ने स्व.गुलाब देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाते हुए कहा कि परिवार के किसी सदस्य का निधन एक अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में पूरा समाज और क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, मांगीलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष सऊद सईदी, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल चौधरी, शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा, देवराज डोई, केदार डोई, सरपंच हंसराज फागणा, आरडी गुर्जर, पूर्व सरपंच श्योजीराम गुर्जर, पूर्व सरपंच रामस्वरूप गुर्जर, हंसराज भगत, देवराज घरड़, लेखराज अवाना, मुकेश डोई दहलोद, सरपंच मदन मीणा, बाबूलाल हरसल, रामराय खाजपुरा, मेघराज बोकण, लक्ष्मीचंद शर्मा, बसराम बैसला, देवकरण गुर्जर, हरिप्रसाद बैरवा, सूरज हरसल, हरपाल कसाणा, गिर्राज पलेई, सतवीर गुर्जर, श्योराम हरसल, कजोड़ हरसाणा, रमेश डोई, हंसराज उमरवाल, शिवकरण हरसाणा एवं आशाराम अवाना सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!