निवाई (लालचंद माली): श्री चारभुजा नाथ मंदिर स्थित सत्संग भवन में ब्रह्मलीन श्री कृष्णानंद महाराज के 41वें निर्वाणोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। स्वामी भक्त जगमोहन गौतम ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णानंद महाराज की विधिवत पूजा अर्चना करके किया गया। इसके बाद 51 आसनों पर अखंड रामचरितमानस के पाठ शुरू हुए, जिनकी पूर्णाहुति मंगलवार की सुबह हुई। इसके पश्चात 101 आसनों पर श्रीमद्भभागवत गीता के पाठ किए गए। श्रीमद्भागवत गीता के पाठ पूर्ण होने के पश्चात दोपहर 1 से 4 बजे तक हरिनाम संकीर्तन किया गया, जिसमें भक्तों की भीड़ उमड पड़ी, तत्पश्चात महाआरती की गई। इस दौरान मनमोहन झांकी सजाई गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर बद्रीनारायण पारीक, नाथूलाल शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा, हनुमान प्रसाद पारीक, रामबाबू भाची, ओमप्रकाश विजय, कैलाश चन्द अग्रवाल, कैलाश शर्मा, हरीश नाटाणी, डॉ.दीपक जांगिड़, चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, रामबाबू अग्रवाल, सरोज अग्रवाल व चंद्रकला खंडेलवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
ब्रह्मलीन श्री कृष्णानंद महाराज के 41वें निर्वाणोत्सव पर हुए कई धार्मिक आयोजन
By -
April 14, 2026
0
Tags: