पिलानी विधायक ने विभिन्न स्थानों पर अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों में लिया भाग, दी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी/चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पिलानी में संत रविदास धर्म समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा चिड़ावा में मंडेला बायपास सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए रैली में सम्मिलित होकर बाबा साहेब को नमन किया। वहीं पारस नगर (किडवाना) में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने तथा सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!