बिहार में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर चिड़ावा में जश्न, आतिशबाज़ी कर बांटी मिठाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिहार में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद चिड़ावा कस्बे में खुशी की लहर देखने को मिली। कबूतर खाना चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर अमर सिंह तंवर, बाबूलाल वर्मा, राकेश पाटन, सुभाष स्वामी, सुरेश जलिंद्रा, नंदलाल सैनी, नरेंद्र गिरधर, शंभू पंवार, राकेश सर्राफ, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे छोड़कर जश्न मनाया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व युवाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!