बुरड़क, प्रजापति, मीणा, साहु एवं पाण्डेय करेंगे सर्व समाज की बेटियों कन्यादान

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): सामाजिक एकता, समरसता एवं विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने के उद्देश्य से 19 अप्रेल अक्षय तृतीया को डिग्गी, जिला टोंक में श्री कल्याण घणी सर्वधर्म फाउंडेशन एवं अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन समाज में सौहार्द एवं समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मंच के संयोजक एडवोकेट डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में विभिन्न समाजों एवं वर्गों के प्रतिनिधि एक साथ सम्मिलित होकर सामाजिक एकता का संदेश देंगे। इस अवसर पर गोविंद ग्रुप, रेनवाल के चेयरमैन श्रवण कुमार बुरड़क, निवारू व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष धौलुराम मीणा, समाजसेवी महेश कुमार प्रजापति, तेली पिछड़ा वैश्य विकास सेवा समिति महासभा राजस्थान के कार्यालय अध्यक्ष गोविंद साहू तथा स्वर्गीय श्री शिवदत्त पाण्डेय थानेदार मेमोरियल के संस्थापक नरेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा सर्व समाज की बेटियो का कन्यादान कर नवविवाहित दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।
श्री कल्याण घणी सर्वधर्म फाउंडेशन के संयोजक प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि समारोह का शुभारंभ श्री कल्याण धणी की पावन चौखट पर सभी वर-वधुओं को ढोक (प्रणाम) दिलाकर किया जाएगा। तत्पश्चात वैदिक रीति-रिवाज एवं सनातन परंपरा के अनुसार यज्ञ वेदी की पावन अग्नि के समक्ष सात फेरे संपन्न कराए जाएंगे, जिससे नवदंपत्ति अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे। यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक है, बल्कि समाज में सहयोग, समानता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम भी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!