भव्य तरीके से मनाया जाएगा परशुराम जन्मोत्सव: पवन देरवाला

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ब्राह्मण समाज झुंझुनू की बैठक छावनी बाजार स्थित जोशियों की कुटिया में जिला अध्यक्ष पवन देरवाला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें आने वाली 19 तारीख को परशुराम जन्म महोत्सव अक्षय तृतीया के दिन भव्य तरीके से मनाने का निर्णय किया गया, जिसके लिए सभी समाज बंधुओं ने अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिसके तहत 19 तारीख को भगवान परशुराम और राम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय किया गया। यात्रा का प्रारंभ चुना चौक, पुरोहितों की बगीची से प्रातः 9:15 पर होगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फौज का मोहल्ला स्थित परशुराम मंदिर पहुंचेगी, जहां पर समाज बंधुओं के द्वारा प्राण प्रतिष्ठित भगवान परशुराम जी की वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा पूजा अर्चना कर ओर प्रसाद वितरण कर यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा की जाएगी और तोरण द्वार लगाए जाएंगे, जिसके लिए व्यापारी बंधुओं से संपर्क किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवाओं की एक समिति बनाई गई, जो विभिन्न मोहल्लों में समाज बंधुओं से संपर्क करेगी। बैठक में शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा, पवन पुजारी, बालमुकुंद शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, नरेश जोशी, अशोक जोशी, सुरेंद्र शर्मा, पवन पांडेय, नीरज शर्मा, राजेंद्र जोशी, अशोक पांडेय, उत्तम जोशी, गोपी पारीक, रामगोपाल शर्मा, एडवोकेट लोकेश व्यास, कमल शर्मा, हरीश जोशी, पंकज बावलिया, श्रीराम शर्मा, योगेश चोमॉल, सुनील चोटिया, ललित जोशी, प्रवीण, राधा कृष्ण, मुकेश, नरेंद्र, प्रमोद, लीलाधर पुरोहित, गोपीराम पुरोहित, अंकित, शिव प्रकाश, मुकेश अलसीसर, सौरव, भरत, कुंदन, राजीव, राजदीप, रामावतार, पवन, अमित, मनोज व्यास, चंद्रप्रकाश जोशी, चंद्रप्रकाश शर्मा, महेश जोशी, चंदू ढंड, राजीव शर्मा, रमेश महमिया आदि समाज बंधु उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!