पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी ब्लाक के गांव बजावा में भाजपा नेता राजेश दाहिया ने बजावा गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया।
दाहिया ने फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे व गलत गतिविधियों से दूर रखते हुए उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हैं और गांव में सकारात्मक माहौल बनाते हैं। यह टूर्नामेंट रात्रिकालीन रोशनी में खेला जा रहा है, जिसमें आस-पास के कई गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को एक लाख रुपये नगद पुरस्कार व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को इक्यावन हज़ार रुपए नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी। उद्घाटन मैच पिलानी खुर्द ओर ठींमाऊ बड़ी के बीच खेला गया। आयोजन कर्ता युवा टीम बजावा के रवि जांगिड़, केशव, उपेंद्र ने अथितियो का स्वागत किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील पूनिया, एईएन माया लाल, देवरोड़ सरपंच प्रतिनिधि अनूप नेहरा, विकास डुमोली, नरेंद्र पूनिया, विकाश कसवा, राजेश गुरुजी, लीलाधर अवाना, राजेश जांगिड़, सुभाष मेघवाल, रामचंद्र मेघवाल, धर्मपाल ग्राम सेवक, हरिसिंह, सतवीर आदि ग्रामीणजन मौजूद रहे।