झुन्झुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, झुन्झुनूं के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झुन्झुनूं, उदयपुरवाटी, गुढ़ा गोड़जी, नवलगढ़, मंडावा एवं बिसाऊ क्षेत्रों की 01 अप्रैल 1999 से पूर्व शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं को राज्य सरकार द्वारा देय सम्मान भत्ता के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया ने बताया कि जिन वीरांगनाओं को सम्मान भत्ता जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, झुन्झुनूं द्वारा भुगतान किया जा रहा है, उन्हें नियमित भुगतान जारी रखने हेतु वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र 25 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा कराना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराने की स्थिति में अप्रैल 2026 माह का सम्मान भत्ता भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा। कर्नल पूनिया ने सभी पात्र वीरांगनाओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर अपने सम्मान भत्ते का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करें।
25 अप्रैल तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराने पर रुकेगा सम्मान भत्ता
By -
April 18, 2026
0
Tags: