पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी के लिए गोरवान्वित करने वाला पल कि गांव डिंगली निवासी हाल गणेश कालोनी निवासी पायल जांगीड़ सुपुत्री विनोद कुमार जांगीड़ का राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मे 323वी रेंक हासिल की है। विदित हो पायल जांगीड़ के बड़े पापा सत्यवीर जांगीड़ पिलानी की प्रतिष्ठित स्कूल टैगोर पब्लिक स्कूल के निदेशक हैं। पायल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा टैगोर पब्लिक स्कूल से प्राप्त कर बीके बिरला इन्स्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी से स्नातक किया। पायल ने अपनी इस असाधारण उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व बड़े पापा सत्यबीर जांगीड़ को दिया, जिनके मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल किया। इस उपलब्धि को लेकर पायल के घर खुशी का माहौल है व उनको इस उपलब्धि को लेकर बधाई संदेश मिल रहे हैं। निश्चित रूप से पायल की यह कामयाबी युवाओं के लिए नजीर है कि ग्रामीण परिवेश से निकलने वाली प्रतिभाओं की कमी नहीं है। पायल को बधाई देने वालों में पिलानी विधायक पितराम काला, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत, हरिकिशन जांगिड़, अंजनेश जांगिड़, भगवान राम जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़, पुरुषोत्तम जांगिड़, शंभुदयाल वर्मा, महेंद्र वर्मा, मनोज वर्मा, प्रदीप झाझडिया, प्रेमप्रकाश मोयल, सुरेश जांगिड़, संदीप काजला, मुकेश गुर्जर, दिलीप जांगिड़ राजगढ़, रघुवीर जांगिड़ नेसल, रणधीर सिंह शेखावत खुडानिया आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
3/related/default