झुंझुनू/नीमकाथाना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रवाल महासभा फाउंडेशन ने संगठनात्मक विस्तार के तहत पत्रकार अमित कुमार अग्रवाल को राजस्थान का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह घोषणा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या सागर अग्रवाल ने की। नीमकाथाना निवासी एवं सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में सक्रिय अग्रवाल को उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों पर सतत कार्य और मीडिया क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की नीतियों और गतिविधियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा तथा समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा। नियुक्ति के बाद अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
अग्रवाल महासभा फाउंडेशन का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त हुये पत्रकार अमित अग्रवाल
By -
April 04, 2026
0
Tags: